दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार (लीड-1)
नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। तपिश भरे दिनों के बाद शनिवार की शाम बारिश हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, "शनिवार शाम दिल्ली में बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिसके चलते तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है।"
शनिवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री अधिक है।
एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
पिछले सप्ताह दिल्ली में अचानक गर्मी बढ़ने की वजह से दिल्लीवासी परेशान हो गए थे। तापमान औसत से ज्यादा बढ़ गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications