राजस्थान में सड़क हादसों में 6 मरे
पुलिस के अनुसार बांरा जिले के सदर थाना इलाके में शुक्रवार देर रात एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एक अन्य हादसा भीलवाड़ा के सराडा कस्बे में हुआ। सराडा में शनिवार सुबह एक बस के गढ्डे में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घायल को समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications