अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस के एक दल ने मुल्लनपुर कस्बे के नजदीक छापा मारकर पांच लोगों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे लोग चोरी की एसयूवी का सौदा कर रहे थे।
जिला पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया, "गिरोह के सदस्य पंजाब और पड़ोसी राज्यों से महंगी कारों को किराए पर लेते थे और यात्रा के दौरान कार चालक को जहरीला या नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन लेकर फरार हो जाते थे।"
भुल्लर ने बताया, "गिरोह के सदस्य भारतीय वायु सेना के फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल करते थे और कई मामलों में तो इन लोगों ने कार चालकों को जान से भी मार दिया। उम्मीद है कि जल्द ही हम इस गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर लेंगे।"
गिरफ्तार किए गए सदस्यों की पहचान गुरविंदर सिंह, मुकेश कुमार, नदीम अहमद, गुरप्रीत सिंह और तरनजीत सिंह के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications