दिल्ली में 4 बच्चों की मौत के मामले की जांच आरंभ (लीड-1)
जल बोर्ड के प्रवक्ता संजम चीमा ने कहा, "हमने जांच शुरू कर दी है। जांच दल में बोर्ड के मुख्य इंजीनियर शामिल हैं। जांच दल दो दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंप देगा।"
पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार रात नौ बजे हुआ था। मृतकों में विकास (8), अतुल (7),रितेश (9) और आठ वर्षीय नरेंद्र शामिल है। जहां हादसा हुआ वह इलाका तिमारपुर क्षेत्र में आता है। दिल्ली जल बोर्ड वहां पाइप लाइन बिछा रहा था, जिसके लिए गढ्डा खोदा गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं।" दिल्ली जल बोर्ड ने भी शनिवार को कहा कि मामले की जांच जारी है और संबद्ध अधिकारी दो दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंप देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications