नीतीश करेंगे महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन
मुख्यमंत्री ने शनिवार को पटना में संवाददाताओं से कहा कि वह भी वर्तमान समय में महिला आरक्षण विधेयक में संशोधन करने का समर्थक हैं लेकिन अभी जो भी मिल जाए उसे ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सही है कि अलग से पिछड़े वर्ग की महिलाओं और मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए था लेकिन फिलहाल इस विधेयक का समर्थन करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने वर्तमान महिला आरक्षण विधेयक में मुस्लिम तथा पिछड़े वर्ग की महिलाओं को अलग से आरक्षण की मांग करते हुए समर्थन देने की बात कही है। उक्त विधेयक संसद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन सोमवार को पेश होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications