बजट के बाद सेंसेक्स में 3.44 प्रतिशत की वृद्धि (साप्ताहिक समीक्षा)

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले सप्ताह की तुलना में 564.94 अंकों या 3.44 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16,994.49 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' पिछले हफ्ते की तुलना में 166 अंकों या 3.38 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,088.7 पर बंद हुआ।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 5.28 प्रतिशत और स्मालकैप सूचकांक 5.36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स में इस हफ्ते जिन शेयरों के मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई, उनमें टाटा मोटर्स (11.7 प्रतिशत), टाटा पॉवर (9.7 प्रतिशत), टाटा स्टील (7.6 प्रतिशत), भारती एयरटेल (6.8 प्रतिशत) और डीएलएफ (6.1 प्रतिशत) शामिल हैं।

जिन कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई, उनमें ओएनजीसी (2.1 प्रतिशत), रेनबैक्सी लैब्स (0.3 प्रतिशत) और मारुति सुजुकी (0.2 प्रतिशत) शामिल हैं।

बाजार नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार इस सप्ताह विदेशी निवेशकों ने कुल 94.205 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयरों की खरीद की।

बीएसई के अनुसार जिन क्षेत्रों में निवेशकों का सबसे अधिक आकर्षण देखा गया उनमें धातु और रियल्टी (दोनों में 7 प्रतिशत की वृद्धि), वाहन (5 प्रतिशत की वृद्धि) और बैंकिंग (3.8 प्रतिशत की वृद्धि) क्षेत्र शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+