कनाडा नहीं बदलेगा अपना राष्ट्र गान

टोरंटो, 6 मार्च (आईएएनएस)। आम जनता के कड़े विरोध के चलते कनाडा की सरकार ने अपने देश के राष्ट्र गान 'ओ कनाडा..' में बदलाव करने का विचार छोड़ दिया है। इसमें लैंगिक समानता पर जोर देने की बात की जा रही थी।

लंबे शीतकालीन अवकाश के बाद संसद के आरंभिक सत्र पर भाषण के दौरान गवर्नर जनरल मिशेल जीन ने राष्ट्र गान में मौजूद एक वाक्यांश 'इन ऑल दाये सन्स कमांड' को बदलने पर विचार करने के लिए कहा था। उनका मानना है कि राष्ट्र गान में लैंगिक समानता पर जोर दिया जाना चाहिए।

लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को सरकार को इस फैसले से पीछे हटना पड़ा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सरकार ने राष्ट्र गान में फेर-बदल का विचार छोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता दमित्री सॉडेस ने कहा, "हमने इस मसले पर कनाडावासियों की राय मांगी थी, जनता किसी भी तरह का बदलाव किए जाने के खिलाफ है।"

उन्होंने कहा, "सरकार राष्ट्र गान में कोई फेरबदल नहीं करेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+