पूर्णिया में शमशान से 8 शव गायब!

शुक्रवार को गायब इन आठों शवों के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। बेलौरी के वार्ड पार्षद मनोज कुमार साह ने शनिवार को बताया कि गांव के नजदीक सैराघाट नामक शमशान घाट है लेकिन महादलित और गरीब तबके के लोग यहां अक्सर शवों को दफनाते हैं। इस कारण इसे कब्रिस्तान भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यहां से शुक्रवार को अचानक आठ शव गायब पाए गए।
पढ़ें- बिहार की खबरें
एक अन्य ग्रामीण के अनुसार जिन आठ कब्रों की खुदाई की गई है, वे एक-दो दिन के अंदर खोदी गई लगती हैं। उन्होंने बताया कि शव कैसे गायब हुए हैं इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है।
पूर्णिया के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एस़ एस़ ठाकुर ने शनिवार को बताया कि उन्हें इस घटना की कोई सूचना नहीं है। अगर इसकी शिकायत मिलेगी तो मामले की जांच की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications