गुजरात में केशुभाई का रूतबा घटा (लीड-1)
शुरुआत में केशुभाई राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सामने आए थे। उन्हें शुक्रवार को पार्टी की राज्य सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। अध्यक्ष पद से हटाए जाने के पीछे वजह नहीं बतायी गई है।
भाजपा ने समिति में 14 नए चेहरों को शामिल किया है। फिलहाल अध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं की गई है। पार्टी ने महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता दी है। नई सूची में चार राज्यसभा सदस्य और दो विधायकों का नाम शामिल है।
राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र पटेल को फिर से कोषाध्यक्ष बनाया गया है। केशुभाई, पुरुषोत्तम रुपाला, सांसद राजेंद्र सिंह राणा, राज्य के वित्त मंत्री वाजू वाला, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह छुदासामा, राजस्व मंत्री आनंदीबेन पटेल, कानून मंत्री अमित शाह, अनंत दवे, जयंती बरोत और नितिन पटेल को समिति का सदस्य बनाया गया है।
भाजपा की गुजरात ईकाई ने शुक्रवार शाम इस संबंध में घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications