चिली में भूकंप में मरने वालों की संख्या 452 : सरकार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चिली के दूसरे बड़े शहर कंसेप्सियॉन के समीप आए भूकंप में मारे गए लोगों के बारे में सरकार ने गुरुवार को शुरूआती आंकड़ा जारी करते हुए मरने वालों की संख्या 279 बताई थी। जबकि पहले इस आपदा में 803 लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी।
आंतरिक मामलों के उपमंत्री पैट्रिको रोसेंडे ने बताया कि सरकार अब सिर्फ उन्हीं पीड़ितों की गणना कर रही है, जिनकी पूरी तरह शिनाख्त हो चुकी है।
उन्होंने कहा, "मरने वाले लोग इंसान थे, कोई आंकड़ा नहीं और इससे जुड़ी सूचना को पूरी तरह शिनाख्त किए गए पीड़ितों की संख्या तक सीमित रखेंगे।"
आधिकारिक सूची में मृतकों के नाम और पते दोनों दिए गए हैं। अन्य शवों के मिलने और उनकी शिनाख्त के बाद मृतकों की तादाद बढ़ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications