भगदड़ से हुई मौतों का जिम्मेदार ईश्वर

लखनऊ/प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में संत कृपालु महराज आश्रम के अधिकारियों ने गुरुवार को भगदड़ में मारे गए 63 लोगों के संबंध में कहा कि 'भगदड़ में मारे गए लोगों को वक्त ने मारा न की आश्रम के आयोजकों की लापरवाही ने'। आश्रम के अस्पताल के प्रवक्ता के.पी.सिंह ने शुक्रवार को कहा, "इन मौतों के लिए ईश्वर जिम्मेदार है। 63 लोगों को आश्रम की लापरवाही ने नहीं बल्कि वक्त ने मारा। शुक्र है कि आश्रम के स्वयंसेवकों ने हादसे को बड़ा नहीं होने दिया।"

आश्रम भगदड़ मामले में मुकदमा दर्ज
आश्रम के अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने किसी को बुलाया नहीं था। वे तो जानते ही नहीं कि आखिर इतने लोग कैसे आ गए। आश्रम यह भी कह रहा है कि जितनी भी मौतें हुईं वे सड़क पर हुईं न कि आश्रम परिसर में, इसिलए आश्रम या उसके किसी व्यक्ति का कोई दोष नहीं है। आश्रम का कहना है कि लोगों के बीच अफवाह फैल गई कि माताजी की वार्षिकी है इसलिए वहां बाबा कृपालु जी महराज जी से कोई उपहार मिलेगा, बर्तन मिलेंगे इसलिए हजारों की तादद में लोग आ गए।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में आयोजकों और आश्रम के प्रंबधकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो चुका है। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक महेश मिश्रा ने कहा कि आश्रम प्रशासन को इतनी भारी भीड़ को संभालने के लिए जो इंतजाम करने चाहिए थे, वैसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों के कार्रवाई अवश्य होगी।

कृपालु महराज ने गुरूवार एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में कहा था कि वह इस घटना को लेकर बहुत दुखी हूं। उन्होंने घटना से पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि हमेशा आश्रम में कम लोग आते थे, पता नहीं क्यों गुरुवार को ज्यादा भीड़ आश्रम के बाहर सड़क पर एकत्र हो गई थी। उन्होंने घोषणा की थी कि आश्रम ट्रस्ट की तरफ से मृतकों के परिजनों को पचास हजार रुपये और घायलों को दस हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+