विकासशील देशों के लिए पैसे जुटाएंगे मोंटेक
संयुक्त
राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित 19 सदस्यों वाले जलवायु परिवर्तन वित्तीय सलाहकार समूह में योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया को भी शामिल किया गया है। id="toptextpromo">यह
समूह जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकासशील देशों के लिए वित्तीय व्यवस्था करेगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून द्वारा गठित इस समूह में जानेमाने समाजसेवी जॉर्ज सोरोस और ब्रिटेन के मशहूर शिक्षाविद् निकोलस स्टर्न भी शामिल हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
सलाहकार समूह की अध्यक्षता ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन और इथोपिया के प्रधानमंत्री मेलेस जेनावी संयुक्त रूप से करेंगे। इसमें गुयाना के राष्ट्रपति भरत जगदेव और नार्वे के प्रधानमंत्री जेंस स्टोल्टनबर्ग भी अहम भृमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि कोपेनहेगन में संपन्न जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के दौरान विकासशील देशों को वित्तीय मदद देने पर सहमति बनी थी।











Click it and Unblock the Notifications