2 पेंटागन सुरक्षाकर्मी घायल

पेंटागन के पास फ़ायरिंग
कीविल ने कहा कि यह घटना स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम 6.40 बजे घटी। एक बंदूकधारी वाशिंगटन मेट्रो के पेंटागन स्टेशन के प्रवेश द्वार से घुस गया। उसने तलाशी कर रहे दो अधिकारियों पर गोली चला दी। इसके बावजूद दोनों अधिकारी जवाबी गोलीबारी करने में सफल रहे। अधिकारी ने कहा, "दोनों अधिकारियों ने संदिग्ध को घायल कर दिया। इस दौरान कई गोलियां चलीं।. हम सौभाग्शाली हैं कि वहां कोई अन्य हताहत नहीं हुआ।"
कीविल ने इस संदिग्ध हमलावर का नाम नहीं बताया लेकिन उन्होंने कहा कि इसकी शिनाख्त कर ली गई है। उन्होंने हमलावर के अमेरिकी नागरिक होने से जुड़े सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। इस घटना की जांच संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और गुप्तचर सेवा के अधिकारी कर रहे हैं। पेंटागन पुलिस इस जांच में मदद कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications