मध्य प्रदेश : किशोरी ने दम तोड़ा
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कथित तौर पर बदसलूकी का विरोध करने पर जिंदा जलाई गई किशोरी ने गुरुवार देर रात स्थानीय जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ें
पुलिस के अनुसार ओरछा रोड थाने के हमा गांव में गुरुवार को कथित तौर पर चार लोगों ने 17 वर्षीया किशोरी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। गंभीर हालत में पीड़िता को गुरुवार की रात को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
छतरपुर के पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता की गुरुवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने पुलिस से कहा था कि गुरुवार शाम को जब वह घर में अकेली थी तभी गांव के ही चार लोग उसके घर आए और उसके साथ बदसलूकी करने लगे, जब उसने विरोध किया तो मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications