'वर्ष 2010 चीनी अर्थव्यवस्था के लिए निर्णायक और जटिल'
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शुक्रवार को संसद के वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए जियाबाओ ने कहा कि संभावित मुद्रास्फीति को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
जियाबाओ ने कहा, "यह वर्ष देश की अर्थव्यवस्था के लिए जटिल है। हम वैश्विक वित्तीय संकट से अभी भी जूझ रहे हैं। साथ ही हम आर्थिक विकास भी कर रहे हैं। यह साल हमारे लिए इस वजह से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हम 11वीं पंचवर्षीय योजना के लक्ष्यों को पूरा कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications