बिहार में 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि पी़ क़े ठाकुर को अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बनाया गया है वहीं पी़ एऩ राय को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है।
इसके अलावा आऱ एस़ भट्टी को पटना के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) तथा ए़ एस़ निम्ब्रान को अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) का दायित्व सौंपा गया है।
नीलमणि ने बताया कि शफी आलम को अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे), अभयानंद को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), ए़ सी़ वर्मा को अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार सैन्य बल (बीएमपी) बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त वी़ नारायणन को अपर पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण) तथा अरविन्द पांडेय को पुलिस उप महानिरीक्षक (विशेष शाखा) बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications