बिहार में मैट्रिक की परीक्षा आरंभ
परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए राज्य भर में 1,359 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। केवल राजधानी पटना में 85 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। समिति के अध्यक्ष ए.पी़ यादव ने शुक्रवार को बताया राज्य के सभी अनुमंडल और जिला मुख्यालय में बनाए गए 1,359 परीक्षा केंद्रों में 9,74,123 परीक्षार्थी शामिल हैं। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पद्घति पर आधारित इस परीक्षा में 5,72,386 छात्र तथा 4,01,737 छात्राएं शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि परीक्षा को सही ढंग से संपन्न कराने के मद्देनजर परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। सभी जिला में उड़नदस्ता दल गठन किया गया है जो परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के नकल करते पकड़े जाने पर सख्त कारवाई का निर्देश दिया गया है तथा नकल में मदद करने पर वीक्षकों और केन्द्रधीक्षकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications