'उल्कापात की वजह से मरे थे सभी डायनासोर'
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इरालेगन और न्यूरमबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का कहना है कि वैज्ञानिकों को गत वर्षो में इस बात के सबूत मिले हैं कि बड़े उल्कापात की वजह से सभी डायनासोर मारे गए थे।
विश्वविद्यालय के शोधकर्ता पीटर श्यूटल ने कहा कि मेक्सिको स्थित युकाटेन प्रायद्वीप में प्रमाण मिले हैं, जिसके अनुसार भारी उल्कापात की वजह से सभी डायनासोर मारे गए थे। डायनासोर के विलुप्त होने के कारणों अध्ययन कर रहे 41 वैज्ञानिकों ने एक समीक्षा पेश की है, जिसमें इस प्रकार की संभावनाएं व्यक्त की गई है।
पीटर ने कहा कि डायनासोर के विलुप्त होने के संबंध मे जब सभी सूचनाओं को एकत्र किया गया तो पता चला कि इसके पीछे उल्कापात वजह हो सकती है। उन्होंने कहा, "लेकिन अभी हमारे पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं और शायद हमारे पास यह कभी न हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications