चिली में पुनर्वास के लिए भारत ने दिया 50 लाख डॉलर
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 27 फरवरी को चिली में आए विनाशकारी भूकंप के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है जिसमें पूरे देश में असंख्य जनजीवन की क्षति हुई और संपत्ति तथा बुनियादी ढांचे का नुकसान हुआ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लोगों और सरकार की ओर से मैं इस त्रासदी पर चिली के लोगों से गहरी सहानुभूति और संवेदना व्यक्त करता हूं। असहाय परिवारों के सदस्यों के लिए हम प्रार्थना करते हैं। इस दुख की घड़ी में हम चिली के लोगों के साथ हैं और इस भूकंप के पश्चात राहत और पुनर्वास के लिए 50 लाख डालर की राशि का योगदान देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications