एएसपी के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या
जिले के पुलिस अधीक्षक डी.के.राय ने संवादादाताओं को बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार शहर के सिविल लाइन स्थित आवास में रहते थे। उनके इकलौते लड़के वैभव ने शुक्रवार को घर के अपने कमरे में पिता के निजी रिवाल्वर से सीने में गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वैभव की मौत हो चुकी थी। वैभव दसवीं कक्षा का छात्र था। राय ने बताया कि घटना के वक्त घर में वैभव की मां मौजूद थीं। पिता राजेश कुमार घर से बाहर गए हुए थे।
उन्होंने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications