मध्य प्रदेश में डायमंड जेट्स स्थापित करेगी विमान के पुर्जे बनाने का संयंत्र
हैदराबाद, 5 मार्च (आईएएनएस)। डायमंड जेट्स कंपनी ने मध्य प्रदेश में विमानों के पुर्जे बनाने वाला संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है।
डायमंड जेट्स के लिए विपणन का काम देखने वाली कंपनी पीसीआई लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन) विवेक सक्सेना ने 'इंडिया एविएशन 2010' के दौरान कहा, "उड्डयन के क्षेत्र में हम भारत में अपार संभावनाएं देख रहे हैं। इसलिए कंपनी की यहां कई विस्तार योजनाएं हैं। अगले तीन महीनों के भीतर मध्य प्रदेश में संयंत्र की स्थापना हो जाएगी।"
उन्होंने हालांकि उस स्थान का नाम बताने से इंकार कर दिया जहां इसे स्थापित किया जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications