रूसी कंपनी भारतीय उड्डयन कंपनियों को बेचेगी 18 विमान
कंपनी की तरफ से शुक्रवार को कहा गया कि उसे 'इंडिया एविएशन 2010' के दौरान हुए सौदों और वायदों से 40 करोड़ डॉलर के कारोबार की उम्मीद है।
यूएसी के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी को आठ यात्री और 10 मालवाहक विमान बेचने का प्रस्ताव मिला है जबकि 11 यात्री विमानों के सौदे पर बातचीत जारी है।
यूएसी के क्षेत्रीय विमान निदेशालय के निदेशक यूरी ग्रूदिनिन ने कहा कि इस समारोह के खत्म होने के तुरंत बाद वे भारत की उड्डयन नियामक संस्था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मंजूरी प्राप्त करने के प्रयास शुरू कर देंगे।
उन्होंने कहा कि भारत की 12 उड्डयन कंपनियों ने विमान खरीदने की इच्छा जताई है।
ग्रूदिनिन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि अगले 15 वर्षो में भारतीय बाजार में हम करीब 200 विमान बेचेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications