फोर्ब्स की सूची में 4 भारतीय महिलाएं
सूची में शामिल भारतीय महिलाओं में जैवप्रौद्योगिकी की नामी कंपनी बायोकॉन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरण मजुमदार शॉ, थरमैक्स की अनु आगा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक शिव नदार की पत्नी किरण नदार और सूचना प्रौद्योगिकी की नामी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की पत्नी रोहिणी नीलेकणी शामिल हैं।
इस सूची के नायकों का चुनाव इनके द्वारा आपदा राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और विज्ञान में योगदान के आधार पर किया गया।
फोर्ब्स के अनुसार, कई गैर-सरकारी संगठनों को सहायता करने वाली रोहिणी नीलेकणी ने साल भर के दौरान शिक्षा, माइक्रोफाइसेंस, स्वास्थ्य रक्षा और पर्यावरण जैसे कामों के लिए 4 करोड़ डॉलर की राशि दान की।
इन चारों का चुनाव इस क्षेत्र के 12 देशों ऑस्ट्रेलिया, चीन, हांगकांग, भारत, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ताइवान और थाईलैण्ड से किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications