मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

लखनऊ, 5 मार्च(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भगदड़ में मारे गये लोगों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी कई गांवों का दौरा कर कई घंटों तक मीडिया, पुलिस प्रशासन और अपनी ही पार्टी के नेताओं को चकमा देने के बाद वापस लौट गए।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी दोपहर करीब तीन बजे हेलीकॉप्टर से इलाहाबाद पहुंचे और वहां से वह सड़क मार्ग से प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र स्थित मनगढ़ के लिए रवाना हुए।

बिना जिला प्रशासन और स्थानीय कांग्रेस नेताओं को सूचित किए राहुल गांधी मनगढ़ से कुछ किलोमीटर पहले कुंडा के पास बीच रास्ते से उन गांवों की तरफ मुड़ गए जिन गावों के सबसे ज्यादा लोग इस भगदड़ में मारे गए।

सूत्रों के मुताबिक राहुल ने मोहंतीपुर, मवईकला, काजीपुर, इटौरा, पीरपुर, माथपुर सहित करीब 10 गांवों का दौरा कर हर उस परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और अपनी संवेदना व्यक्त की, जिसके अपने कृपालु महराज के आश्रम में मची भगदड़ में मारे गए थे।

स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ प्रमोद तिवारी और प्रतापगढ़ की सांसद रत्ना सिंह घटनास्थल ( भगदड़ स्थल) पर राहुल का आने का इंतजार कर रहे थे। स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के मुताबिक तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल को घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कृपालु महराज के अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलकर उनका हालचाल जानना था।

रात करीब साढ़े आठ बजे घटनास्थल पर मौजूद कांग्रेस नेताओं और पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि राहुल गांधी कुंडा होकर वापस लौट गए।

कांग्रेस के नेता, पुलिस अधिकारी और मीडिया का हुजूम करीब पांच घंटे तक राहुल गांधी का इंतजार करता ही रह गया और वह घटनास्थल पर पहुंचे बगैर ही चमका देकर बिना सूचित किए वापस चले गए।

जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी से संवाददाताओं ने पूछा कि राहुल के आगे का क्या कार्यक्रम है..तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासिचव कहां गए और आगे कहां जाएंगे इसके बारे में उन्हें और स्थानीय कांग्रेस नेताओं को कोई जानकारी नहीं है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी(सपा) के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी घटनास्थल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से मृतकों को पांच लाख रुपये और घायलों को तीन लाख रुपये मुआवजे देने की मांग की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+