जलवायु परिवर्तन वित्तीय सलाहकार समूह में मोंटेक शामिल
यह समूह जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकासशील देशों को वित्तीय व्यवस्था करने में मदद करेगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून द्वारा गठित इस समूह जानेमाने समाजसेवी जॉर्ज सोरोस और ब्रिटेन के मशहूर शिक्षाविद् निकोलस स्टर्न को भी स्थान दिया गया है।
इस सलाहकार समूह की अध्यक्षता ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन और इथोपिया के प्रधानमंत्री मेलेस जेनावी संयुक्त रूप से करेंगे। इसमें गुयाना के राष्ट्रपति भरत जगदेव और नार्वे के प्रधानमंत्री जेंस स्टोल्टनबर्ग भी अहम भृमिका निभाएंगे।
उल्लेखनीय है कि कोपेनहेगन में संपन्न जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के दौरान इस वैश्विक समस्या से निपटने के लिए विकासशील देशों को वित्तीय मदद देने पर सहमति बनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications