भारतीय शिशु का शव बरामद, आस्ट्रेलियाई पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं (लीड-1)

पुलिस के मुताबिक इस बच्चे का नाम गुरशान सिंह चन्ना है। मेलबर्न हवाई अड्डे के निकट वाइल्डवुड रोड पर गुरुवार रात उसका शव बरामद किया गया। इससे पहले उसके माता पिता ने गुरशान के लापता होने की शिकायत पुलिस में की थी। उसके माता-पिता छुट्टियां बिताने आए थे और वे लालोर इलाके में ठहरे थे।

यह मामला उस समय सामने आया है जब बुधवार को आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ नई दिल्ली के दौरे पर थे। स्मिथ ने भारत दौरे पर यह स्वीकार किया कि आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हुए कुछ हमले नस्लीय थे।

स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक पोस्टमार्टम में इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि गुरशान की मौत कैसे हुई। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक जांच से मौत की वजह का पता चल सकेगा।

गुरशान की मां हरप्रीत कौर चन्ना ने उसके गायब होने के 45 मिनट बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि बच्चा उन्हीं कपड़ों में बरामद किया गया जो उसने गायब होने के दौरान पहन रखे थे।

जांच अधिकारी स्टीव क्लार्क ने शुक्रवार को कहा कि पोस्टमार्टम किया गया लेकिन इसमें कुछ भी पता नहीं चल पाया। पुलिस ने इस मामले से जुड़े किसी भी प्रत्यक्षदर्शी से सामने आने की अपील की है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) सर केन लोंस ने गुरुवार रात कहा कि बच्चे की हत्या किए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस मामले में फिलहाल किसी संदिग्ध अपराधी के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+