जर्मन पुलिस ने छह तमिल अलगाववादियों को गिरफ्तार किया
कार्लजूए (जर्मनी), 5 मार्च (आईएएनएस)। जर्मन पुलिस ने छह बड़े तमिल अलगाववादियों को गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, गिरफ्तार तीन जर्मन और तीन श्रीलंकाई नागरिकों पर श्रीलंका में विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के लिए जर्मनी में रह रहे तमिलों से धन इकट्ठा करने वाले एक संगठन से जुड़े होने का संदेह है।
जर्मन पुलिस द्वारा गिरफ्तार 34 वर्षीय विजिकनेंद्र वी. एस. पर जर्मनी में तमिल कॉर्डिनेशन कमेटी (टीसीसी) का नेतृत्व करने का संदेह है जबकि अन्य व्यक्तियों को जर्मनी में लिट्टे का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था का सदस्य माना जा रहा है।
यूरोपीय संघ ने वर्ष 2006 में लिट्टे को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था।
पुलिस टीसीसी के केंद्र समेत आठ अन्य ठिकानों का भी पता लगा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications