कोलकाता में झुग्गीबस्ती में आग, 100 घर जले (लीड-1)

अग्निशमन दल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

साइंस सिटी सभागार के नजदीक स्थित झुग्गी बस्ती में लगी आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के कम से कम 20 दमकल लगे हुए थे।

राज्य अग्निशमन सेवा के निदेशक गोपाल भट्टाचार्य ने बताया,"झुग्गी बस्ती में प्लास्टिक और चमड़े के बने सामान ज्यादा थे, लिहाजा आग और तेजी से फैल रही थी। बस्ती में सुबह लगभग 11.30 बजे आग लगी थी।"

अधिकारी ने बताया, "मैं अग्निशन केंद्र से ही आ रहा था तो देखा कि तिलजला इलाके में धुआं फैल रहा है। मैंने तुरन्त अग्निशन दल को इसकी जानकारी दी।"

कोलकाता नगर निगम के (केएमसी) के महापौर विकास रंजन भट्टाचार्य ने अन्य अधिकारियों के साथ घटना स्थल का दौरा किया।

भट्टाचार्य ने कहा,"हमें प्राथमिकता के तौर पर आग में सब कुछ गवां चुके सैकड़ों लोगों के लिए अस्थाई रूप से रैनबसेरा की व्यवस्था करनी पड़ेगी। हम उनके लिए खाने और अन्य जरूरी वस्तुओं को मुहैया कराएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+