आस्ट्रेलिया में भारतीय बच्चे का शव मिला
इस बच्चे का नाम गुरशान सिंह चन्ना है। मेलबर्न हवाई अड्डे के निकट वाइल्डवुड रोड पर गुरुवार रात उसका शव बरामद किया गया। इससे पहले उसके माता पिता ने गुरशान के लापता होने की शिकायत पुलिस में की थी। उसके माता-पिता छुट्टियां बिताने आए थे और वे लालोर में ठहरे थे।
यह मामला उस समय आया है जब बुधवार को आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ नई दिल्ली के दौरे पर थे।
स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक पोस्टमार्टम में इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि गुरशान की मौत कैसे हुई। पुलिस का कहना है कि इससे जुड़े फोरेंसिक जांच आगे की जाएगी जिससे मौत की वजह का पता चल सकेगा।
गुरशान की मां हरप्रीत कौर चन्ना ने उसके गायब होने के 45 मिनट बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि बच्चा उन्हीं कपड़ों में बरामद किया गया जिन्हें उसने गायब होने के दौरान पहन रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications