मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद ठाणे में किसानों का आंदोलन थमा (लीड-1)
इससे पहले सुबह पुलिस ने बलपूर्वक आंदोलन खत्म कराने की कोशिश की थी जिसके विरोध में हजारों ग्रामीण ठाणे के वसई में जुट गए थे।
कोल्हापुर में चव्हाण ने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए 15 दिनों के भीतर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी।
उधर, चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे वसई के विधायक विवेक पंडित की हालत शुक्रवार सुबह बिगड़ने के बाद आंदोलन और उग्र हो गया था लेकिन मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उन्होंने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानपरिषद सदस्य संजय केलकर ने आईएएनएस से कहा कि उन्होंने भूख हड़ताल खत्म कर दी है और मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अब वे लोग राज्य सरकार के अगले कदम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
दिन में पुलिस के लाठीचार्ज से नाराज ग्रामीण प्रदशर्नकारियों ने राज्य परिवहन निगम की कई बसों पर पथराव किया और एक बस में आग लगा दी थी।
पुलिस ने बताया कि पड़ोस के भायंदर ,नाला सोपारा और विरार से दंगा निरोधी दस्ता और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को बुलाकर इस इलाके में प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए तैनात कर दिया गया है। अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
पंडित के सहयोगी रमेश ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस के लाठीचार्ज में विधायक और उनकी पत्नी सहित करीब 65 लोग घायल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications