भारत का इस्लामिक बैंकिंग शुरू करने से फिलहाल इंकार
नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने फिलहाल इस्लामिक बैंकिंग शुरू करने से इंकार कर दिया है।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री नमोनारायण मीणा ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा, "मौजूदा कानूनी और विनियामक ढांचे के तहत भारत में इस्लामिक बैंकिंग व्यावहारिक नहीं होगा।"
योजना आयोग द्वारा वित्तीय क्षेत्र में सुधार के लिए गठित की गई एक समिति ने इस्लामिक बैंकिंग शुरू करने की सिफारिश की थी ताकि बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से बिना ब्याज वाले वित्तीय लेन-देन को बढ़ावा दिया जा सके।
इंडोनेशिया और पाकिस्तान के बाद भारत में सबसे ज्यादा मुस्लिम रहते हैं जिसमें काफी लोग वाणिज्यिक बैंकों से दूरी बनाए हुए हैं क्योंकि मुस्लिम धर्म में ब्याज के लेन-देन की मनाही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications