पाकिस्तान में मारे गए 30 आतंकवादी
इस्लामाबाद, 5 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में शुक्रवार को अफगान सीमा से सटे कबायली इलाके में सुरक्षा बलों ने कम से कम 30 तालिबान के आतंकवादियों को मार गिराया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अधिकारी कार्रवाई में पाकिस्तान तालिबान के उप प्रमुख मौलवी फकीर मोहम्मद के मारे जाने की खबरों की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं।
अर्धसैनिक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद जिले में आतंकी ठिकानों पर हेलिकाप्टरों से की गई गोलीबारी में ही आतंकी मारे गए।
मोहम्मद के चमरकंद इलाके में स्थित सुरक्षा चौकी पर दर्जनों आतंकवादियों ने हमला कर दिया था, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई थी और दो से अधिक जख्मी हो गए थे। इसके एक दिन बाद आतंकियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
अधिकारियों के अनुसार बाजौर जिले में सेना के द्वारा की गई कार्रवाई में 30 आतंकवादी मारे गए।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने बाजौर जिले में आतंकवादी संगठन तालिबान पर जीत हासिल करने की घोषणा किया था, लेकिन शीर्ष तालिबानी कमाडंर मोहम्मद बच गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications