एम्स में आत्महत्या करने वाले छात्र का टीकमगढ़ में अंतिम संस्कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उसका शव उसके गृह नगर कुंडेश्वर लाया गया और वहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि उसे प्रायोगिक परीक्षाओं में कई बार कम अंक दिए गए। साथ ही उसे प्रताड़ित भी किया जाता था इसलिए वह परेशान रहने लगा था।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चिकित्सा स्नातक के आखिरी वर्ष के एक छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, बालमुकुंद एम्स परिसर के हॉस्टल-द्वितीय के कमरा संख्या 22 में उस समय फांसी से लटका हुआ मिला था जब उसके मित्र शाम करीब छह बजे उसे बुलाने पहुंचे। इससे पहले भारती ने 18 फरवरी को भी ढेर सारी नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "हमें सूचना मिली है कि परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने के बाद वह अवसादग्रस्त रहने लगा था। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications