हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के 271 मामले दर्ज
शिमला, 5 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शुक्रवार को बताया है कि राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पिछले दो सालों में सरकारी अधिकारियोंे के खिलाफ 271 मामले दर्ज किए।
मुख्यमंत्री ने विधान सभा में बताया, "वर्ष 2008 से 31 जनवरी 2010 तक सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सरकारी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ 271 मामले दर्ज किए।"
धूमल ने बताया, "विभिन्न अदालतों भ्रष्टाचार के मामलों में 65 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए गए और सात लोगों को दोषी ठहराया गया।"
इस सूची में प्रमुख लोगों मसलन केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह का नाम भी शामिल है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत तीन अगस्त 2009 को मामला दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications