फगवाड़ा में भाजपा नेता की हत्या से तनाव
पुलिस ने बताया कि हत्या के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यातायात रोक दिया और दुकानों को बलपूर्वक बंद कराने की कोशिश की।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"फगवाड़ा, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रमुख सुदर्शन ढिल्लों अपनी कार से जा रहे थे, तभी एक वाहन ने आकर उनका रास्ता रोक दिया। वाहन से निकलकर चार हथियारबंद लोगों ने ढिल्लों पर नुकीले हथियार से हमला बोल दिया। बाद में उनके सिर में गोली मारकर हमलावर फरार हो गए।"
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पड़ताल जारी है।
एक अधिकारी ने बताया, "हम ढिल्लों के फोन विवरणों की जांच कर रहे हैं। हो सकता है कि उनका कोई पुरान दुश्मन हो, लेकिन अभी किसी निर्णय पर पहुंचना कठिन है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications