दुर्लभ वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में 2 गिरफ्तार
राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ ने मेरठ के हापुड़ बस अड्डे से आशीष गुप्ता और राजू अग्रवाल नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ में तस्करों ने बताया कि बरामद दो तेंदुए की खालों को वे मुंबई के किसी व्यक्ति को बेचने आए थे।
दोनों ने स्वीकार किया कि वे पिछले कई सालों से इस धंधे में लिप्त हैं और उत्तराखंड स्थित गिरोह के लिए काम करते हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से दुर्लभ वन्य जीवों के अंगों को लाकर विभिन्न राज्यों में मौजूद अपने ग्राहकों को बेचते हैं।
पुलिस के मुताबिक दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications