सोनिया ने शिलांग में किया विशिष्ट चिकित्सा संस्थान का उद्घाटन
शिलांग, 5 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को अपनी मेघालय यात्रा के दौरान यहां पूर्वोत्तर के पहले स्नातकोत्तर चिकित्सा संस्थान का उद्घाटन किया और सरकार द्वारा चलाई जा रही ग्रामीण स्वास्थ्य योजना की तर्ज पर शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम की जरूरत पर बल दिया।
उन्होंने नार्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेस (एनईआईजीआरआईएचएमएस) का उद्घाटन किया जिसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और चण्डीगढ़ के स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध संस्थान (पीजीआईएमईआर) की तर्ज पर स्थापित किया गया है।
सोनिया गांधी ने कहा कि इस संस्थान से पूर्वोत्तर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उपचार और विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता के अतिरिक्त शोध और विकास में संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications