मेघालय के लिए 3,900 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान : सोनिया

शिलांग, 5 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को यहां कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2010-11 के बजट में मेघालय के विकास के लिए राज्य को 3,900 करोड़ का एक विशेष अनुदान दिया है।

कांग्रेस पार्टी के 125वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, "कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मेघालय के सर्वागीण विकास के लिए समर्पित है और इसीलिए राज्य को 3,900 करोड़ का एक विशेष अनुदान जारी किया गया है।" इस रैली में मेघालय के मुख्यमंत्री डी.डी.लपांग और केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री विंसेंट एच.पाला भी मौजूद थे।

गांधी ने कहा कि सार्वजनिक खर्च विकास के रूप में जनता को दिखाई देना चाहिए।

सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए गांधी ने जनता का आह्वान किया कि वह इस कानून के जरिए सरकार से जवाब मांगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+