उड़ीसा में 3 लोगों की रेलगाड़ी से कटकर मौत
मृतकों की पहचान शशिकांत बेहेरा, शांतिलता बेहेरा और मामिना के रूप में हुई है। ये सभी मरकोना के करीब मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले थे।
रेलवे पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी करुपसिंधु बिस्वाल ने कहा, "ग्रामीणों ने हमें सूचना दी कि रेलवे पटरी पर तीन शव पड़े हुए हैं। ये तीनों मोटरसाइकिल से रेलवे पटरी के नजदीक बने रास्ते से कहीं जा रहे थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications