रूस परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा : मेदवेदेव
मास्को, 5 मार्च (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने शुक्रवार को कहा है कि रूस अपनी सामरिक क्षमता को विकसित करने की कोई योजना नहीं बना रहा है, लेकिन वह अपने परमाणु हथियारों को बनाए रखेगा।
मेदवेदेव ने रक्षा मंत्रालय की एक बैठक के दौरान कहा, "फिलहाल हमें अपनी सामरिक क्षमता को विकसित करने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन अपनी स्वतंत्र नीतियों के लिए, अपनी संप्रभुता की सुरक्षा के लिए, शांति प्रयासों के लिए और किसी सैन्य हमले को रोकने के लिए तथा युद्धोत्तर की स्थितियों से निपटने के लिए परमाणु हथियारों को अपने पास बनाए रखना रूस के लिए एक महत्वपूर्ण है।"
ज्ञात हो कि रूस और अमेरिका ने हाल के महीनों में एक नई रणनीतिक हथियार कटौती संधि की दिशा में काफी काम किया है। दोनों देश इस मुद्दे पर नौ मार्च को फिर बातचीत करने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications