प्रधानमंत्री भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को देंगे 2-2 लाख रुपये
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा, "प्रतापगढ़ जिले में कल एक दुखद घटना घटी। यह मुद्दा राज्यसभा में उठाया गया था। हादसे में मारे सभी लोगों के परिजनों के प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "हमने फैसला किया है कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दिए जाएंगे।"
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के पास मनगढ़ में कृपालु महाराज के आश्रम स्थित मंदिर में उनकी पत्नी के श्राद्ध पर भंडारे का कार्यक्रम था, जिसमें लोगों को खाना खिलाया जा रहा था और कपड़े वितरित किए जा रहे थे।
इस कार्यक्रम में करीब 8 से 10 दस हजार लोग एकत्रित हुए थे। आश्रम का मुख्य द्वार, जो कि काफी बड़ा और ऊंचा है, के गिरने से भगदड़ मच गई, जिसमें 37 बच्चे और 26 महिलाओं सहित कुल 63 लोग मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications