भूकंप प्रभावित चिली के पुनर्निर्माण में लगेंगे तीन साल
सेंटियागो, 5 मार्च (आईएएनएस)। चिली की राष्ट्रपति मिशेल बैचलेट ने कहा है कि भूकंप के कारण हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण में कम से कम तीन साल का समय लगेगा।
बैचलेट ने गुरुवार को भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित टाल्का और कंसेप्सियॉन शहरों का दौरा किया और राहत कार्यो का जायजा लिया।
राष्ट्रपति ने कहा कि अर्जेटीना, ब्राजील, क्यूबा और पेरू की मदद से भूकंप प्रभावित इलाकों में अस्पताल बनाए जा रहे हैं।
भूकंप की वजह से देश के दर्जनों अस्पताल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी को आए शक्तिशाली भूकंप की वजह से चिली में 800 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। करीब 500 घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और कई लोग अब तक लापता हैं। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications