महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में भाजपा ने जारी किया व्हिप
भाजपा नेता अरुण जेटली ने कहा, "पार्टी सदस्यों को सोमवार को राज्यसभा में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया गया है।"
विधेयक पर पार्टी का रुख पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा इसका पूरा समर्थन करेगी। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी प्रतिबद्धता है जो लंबे समय से लंबित है। हम इसका पूरा समर्थन करते हैं।"
भाजपा सूत्रों ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने पार्टियों से व्हिप जारी करने की अपील की ताकि उनके सदस्य सोमवार को राज्यसभा में मौजूद रहें और इस विधेयक को पारित कराया जा सके।
उल्लेखनीय है कि आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस विधेयक को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications