सेंसेक्स में 22 अंकों का उछाल (राउंडअप)

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स सुबह 16,988.29 पर खुला और कारोबार की समाप्ति पर 22.79 अंक यानी 0.13 फीसदी बढ़कर 16,994.49 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में इसका उच्चतम स्तर 17,097.71 और न्यूनतम स्तर 16,936.12 रहा। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 16,971.70 पर बंद हुआ था।

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह यह 5080.55 पर खुला और कारोबार की समाप्ति पर 8.45 अंक यानी 0.17 फीसदी बढ़कर 5088.70 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में इसका उच्चतम स्तर 5118.65 और न्यूनतम स्तर 5068.05 रहा। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 5080.25 पर बंद हुआ था।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप में भी मामूली तेजी का रुख रहा। मिडकैप सूचकांक 41.56 अंक बढ़कर 6,735.49 पर और स्मालकैप 69.32 अंक बढ़कर 8,499.64 पर बंद हुआ।

बीएसई के रियल्टी सूचकांक में 1.77 फीसदी, तकनीकी सूचकांक में 0.47 फीसदी, एफएमसीजी सूचकांक में 0.28 फीसदी की बढ़त देखी गई जबकि सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई सूचकांक में 0.55 फीसदी और कैपिटल एंड गुड्स सूचकांक में 0.54 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स में शामिल डीएलएफ को 3.97 फीसदी, हीरो होंडा को 3.41 फीसदी, भारती एयरटेल को 1.86 फीसदी और सन फार्मा को 1.81 फीसदी का फायदा हुआ जबकि टाटा मोटर्स को 2.01 फीसदी, विप्रो को 0.97 फीसदी, भेल को 0.84 फीसदी और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को 0.65 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+