रामविलास पांचवीं बार बने लोजपा के अध्यक्ष
लोजपा के एक नेता के अनुसार पटना में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक में बिहार के सभी 25 सदस्यों के अलावा कार्यकारिणी के लगभग सभी सदस्य उपस्थित थे। इस बैठक में सर्वसम्मति से रामविलास पासवान को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया।
उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर 2000 में लोजपा के गठन के बाद से पासवान वर्ष 2002, वर्ष 2004, वर्ष 2006 और वर्ष 2008 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे।
वर्ष 2004 में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव गांधी मैदान में महाधिवेशन में हुआ था जबकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अन्य बैठकें दिल्ली में हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications