चिड़ियाघर में कैंसर से पीड़ित है सफेद बाघ
बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के संचार प्रमुख संजय तिवारी ने आईएएनएस को बताया,"सफेद बाघ फाइब्रो सरकोमा नाम के कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। उसे बचाने का प्रयास चल रहा है।"
बोकारो के जवाहरलाल नेहरू चिड़ियाघर की देखरेख बीएसपी के द्वारा ही की जाती है।
इस 11 वर्षीय सफेद बाघ का नाम राम है। इसे छत्तीसगढ़ के चिड़ियाघर से वर्ष 2004 में यहां लाया गया था।
पशु चिकित्सकों ने गुरुवार को जांच रिपोर्ट देखकर बाघ को कैंसर की बीमार से पीड़ित होने की पुष्टि कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications