शिवराज करेंगे गांवों का औचक निरीक्षण
शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रहे शिवराज ने पत्रकारों से कहा कि वह जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाते है। उन्होंने तय किया है कि वह विधानसभा का सत्र पूरा होने के बाद सप्ताह में एक दिन एक गांव का आकस्मिक दौरा करेंगे, ऐसा करने से विकास योजनाओं की वास्तविकता का पता चल सकेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 41 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन -यापन कर रहे हैं, उनका संकल्प है कि इस वर्ग के जीवन में खुशहाली आए। मुख्यमंत्री ने कहा, "गरीबी मिटाना मेरा संकल्प है और विकास तथा समृद्घि के पथ पर राज्य को ले जाना लक्ष्य है।"
मुख्यमंत्री ने विभिन्न वर्गो के लिए आयोजित की जाने वाली पंचायतों को आगे भी जारी रखने का एलान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications