पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 10 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक आत्मघाती हमलावर ने पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत स्थित हांगू जिले में बसों के काफिले के समीप खुद को उड़ा लिया। विस्फोट में तीन वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
हांगू जिले के कमिश्नर खालिद खान ने इस संबंध में जानकारी दी। उधर, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिले के थाल बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप आत्मघाती विस्फोट हुआ था।
घायलों को समीप के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications