पाकिस्तान के साथ वार्ता एकमात्र विकल्प: प्रधानमंत्री (लीड-1)
सिंह ने लोकसभा में कहा, "दक्षिण एशिया में जो कुछ भी समस्याएं हैं, उनके बारे में हमें एक दूजे से बात करना सीखना चाहिए। बातचीत ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।"
उन्होंने इस बात से इनकार किया कि भारत-पार्क वार्ता में सऊदी अरब को किसी भी तरह की मध्यस्थता के लिए कहा गया है। सिंह ने कहा कि दोनों देश सभी मुद्दों को द्विपक्षीय तौर पर सुलझा सकते हैं।
सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के साथ वार्ता अमेरिका के किसी दबाव के कारण नहीं शुरू की गई है बल्कि बातचीत ही आज के समय एक विकल्प है जिसके जरिए दोनों देश आगे बढ़ सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते 25 फरवरी को दोनों देशों के बीच नई दिल्ली में सचिव स्तर की वार्ता हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications