वन-रैंक वन-पेंशन योजना पर प्रधानमंत्री ने दी सफाई
प्रधानमंत्री ने लोकसभा में कहा, "वन-मैन-वन-पेंशन और अन्य संबंधित मुद्दों के लिए हमने कैबिनेट सचिव के अधीन एक समिति का गठन किया था लेकिन समिति ने वन-मैन-वन-रैंक-पेंशन के लिए अपनी सिफारिश नहीं की है।"
प्रधानमंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के उन आरोपों का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि इस योजना के लागू होने का दावा करके प्रधानमंत्री ने सदन को गुमराह किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "अधिकारी वर्ग से नीचे और उसके अंतर्गत आने वाले अधिकारियों के पेंशन लाभ से संबंधित समिति की सिफारिशों को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान मैंने इस बात का जिक्र किया था।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि समिति ने सात सिफारिशें की थीं जिनमें पांच को स्वीकार कर लिया गया है जबकि बाकी दो सिफारिशों को भी जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications